अज़रबैजान ने भारत के ख़िलाफ़ क्यों दिया पाकिस्तान का साथ, कैसे हैं दोनों देशों के रिश्ते?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की तो अज़रबैजान ने इसकी निंदा की.

तुर्की ने भी पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया. वहीं, दुनिया के अधिकतर देशों ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की.

इसके बाद से ही भारत में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अज़रबैजान और तुर्की का बहिष्कार करने की बात कही.

वहीं, कांग्रेस और बीजेपी के बीच अज़रबैजान के साथ व्यापार और पर्यटन के बहिष्कार को लेकर बयानबाजी भी हुई.वैसे तुर्की तो पिछले कई साल से कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देता रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अज़रबैजान ने आख़िर पाकिस्तान का साथ क्यों दिया? आइए जानते हैं अज़रबैजान कहां है और भारत के साथ उसके रिश्ते कैसे हैं?

Leave a Comment